अमेरिका-ईरान युद्ध पर पीएम मोदी और ट्रंप की वार्ता में मस्क भी हुए थे शामिल? MEA ने बताई सच्चाई
विदेश मंत्रालय ने ईरान युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की फोन पर हुई बातचीत में एलन मस्क के शामिल होने की खबरों को खारिज किया है।
Author
Lalit Shishodia
Published
28 March 2026

नई दिल्ली। ईरान युद्ध को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत में दिग्गज कारोबारी एलन मस्क के शामिल होने की खबरों को विदेश मंत्रालय ने खारिज कर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि बातचीत सिर्फ पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने यह खबर देखी है। 24 मार्च को हुई टेलीफोन पर बातचीत केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच हुई थी। जैसा कि पहले भी बताया गया है, इस बातचीत से पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर मिला।" उन्होंने आगे कहा, "जैसा कि पहले भी कहा गया है कि बातचीत ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान किया।"
मस्क के शामिल होने का किया गया था दावा इससे पहले, कहा गया था कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत में दिग्गज कारोबारी एलन मस्क भी शामिल हुए थे। न्यूयार्क टाइम्स ने शुक्रवार को दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी थी। हालांकि, अखबार ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि मस्क बातचीत में क्यों शामिल हुए थे और उन्होंने कुछ कहा था या नहीं। ट्रंप और मस्क के बीच हो गई थी अनबन पिछले साल ट्रंप और मस्क के बीच तब अनबन हो गई थी, जब उन्हों ने सरकार छोड़ दी थी। उन्हें वहां कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने का काम सौंपा गया था।
वहीं, एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कूटनीतिक बातचीत के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने "खुले, सुरक्षित और सुलभ" स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की जरूरत पर जोर दिया और इस क्षेत्र में तनाव कम करने और शांति बनाए रखने के भारत के रुख को दोहराया।
