खतरनाक असिड से बन रहा पनीर
सावधान रहें नकली पनीर है बहुत खतरनाक
Author
Lalit Shishodia
Published
17 April 2026

मार्च में सूरत में 1400 kg नकली पनीर जब्त किया गया , वहीं अप्रेल के दूसरे सप्ताह में पंजाब में टॉइलेट क्लीनर से बना हुआ पनीर पकड़ा गया। ये शरीर के लिए बहु खतरनाक हैं जिनसे किड्नी-लीवर तक खराब हो सकते हैं। नकली पनीर कैसे बनता है.. पहला स्टार्च/मैदा बेस्ड पनीर : 1. इसमे स्टार्च आलू/कॉर्न स्टार्च या मैदा को पानी में मिलाकर घाड़ा किया जाता है। 2. इसमे वनस्पति तेल और केमिकल एजेंट मिलाकर 'ठोस ब्लॉक' जैसा बनाया जाता है। वनस्पति तेल और सकिमेड मिल्क पाउडर बेस्ड पनीर सस्ता दूध पाउडर, हाइड्रो जेनेटेड तेल और इमलिसफायर मिलाए जाते हैं। यह मिश्रण पनीर जैसा सफेद और सॉफ्ट टेक्स्चर देता हैं।
डिटर्जेंट/सिन्थेटिक अदीटिव्स कुछ मामलों में इसे झागदार/सफेद दिखने के लिए इसमे डिटर्जेंट या सस्ते केमिकल्स मिलाए जाते हैं।
रबर/प्लास्टिक-टाइप इमिटेशन कुछ जगहों पर सख्त टेक्स्चर देने के लिए सिन्थेटिक रीजन जैसे चीजों का इस्तेमाल होता है।
नुकसान: असीड , टॉइलेट क्लीनर से बना हुआ पनीर खाने से ऑर्गन डैमिज होने का रिस्क रहता है, पाचन सिस्टम खराब हो सकता है। गंभीर मामलों में जान लेवा भी हो कसता है। नकली पनीर खाने के कुछ घंटे बाद निम्न लक्षण दिख सकते हैं.. मुंह, गले और पेट में तेज जलन, उलटी, खून के साथ उलटी, तेज पेट दर्द, चक्कर या फिर कमजोरी। नकली पनीर खाने के 2 दिन बाद आतों में सूजन और अल्सर, गंभीर दिहीदरटीऑन, किड्नी डैमिज और लो ब्लड प्रेशर
असली, नकली पनीर कैसे पता करें.. पनीर का छोटा टुकड़ा पानी में डालें, असली पनीर धीरे धीरे नीचे बैठ जाता है, और पानी सामान्य रहता हैं। जबकि नकली पनीर पानी में तैरने लगता हैं। पानी थोड़ा धुंधला या झागदार हो जाता हैं।
रबिंग टेस्ट.. पनीर को हाथ से हल्का से रगड़ें ऐसे में असली पनीर एक्स्ट्रा सॉफ्ट और जल्दी टूट जाता हैं। और दानेदार टेक्स्चर होता हैं। जबकि मिलावटी पनीर बहुत स्मूद, रबर जैसा या चिपचिपा होता है और प्लास्टिक जैसा दिखता हैं।
गंध/स्वाद असली पनीर में दूध जैसी खुसबू होती हैं सादा क्रीमी स्वाद होता हैं। जबकि मिलावटी पनीर में अजीब केमिकल/साबुन जैसी गंध होती है और कड़वा या अजीब टेस्ट होता है।
आयोडिन टेस्ट (स्टार्च चेक) पनीर पर आयोडिन की 1-2 बूंद डालें। अगर पनीर का रंग नीला/काला हो जाए तो स्टार्च मौजूद है और रंग न बदले तो असली है। असली पनीर केवल घर का ही हो सकता है जिसे हम निम्न प्रकार से बना सकते हैं.. 1. दूध 2 लीटर लेकर उसे खूब गरम करें और बिच -बिच में घुमाएं। 2. जैसे ही दूध उबलने लगे, गैस को धीमा करें या बंद करें। अब धीरे-धीरे नीबू का रस या सिरका (थोड़े पानी में मिलाकर ) डालें। जब दूध से हरा पनि अलग होने लगे तब नीबू रस डालना बंद कर दें। 3. एक छलनी के ऊपर मलमल का कपड़ा रखते हैं और फटे हुए दूध को उसमे छान लें। 4. छने हुए पनीर पर तुरंत 2 से 3 ग्लास , ठंडा पानी डालें, इसमें से नीबू की खटास निकल जाएगी और पनीर सख्त नहीं होगा। 5. कपड़ें को चारों तरफ से पकड़कर पानी निचोड़ दें, अब इसे एक प्लेट पर रखकर ऊपर से कोई भारी वस्तु (जैसे चकला या भारी पैन) 20-30 मिनट के लिए रख दिए। 6. बजन हटाकर इसे अपनी शैप में कट कर लें।
