मेरठ गंगा में डूबे लोगों का कुछ पता नहीं चला
मेरठ में अंतिम संस्कार में आए 4 लोगों के स्नान करते समय डूबे गए, जिनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।
Author
Lalit Shishodia
Published
4 April 2026
शुक्रवार को मेरठ के मखदूमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने आए 4 लोग, स्नान करते समय डूब गए। लगभग 1.5 किलोमीटर तक पानी खंगाल लिया लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया गया। अभी फिलहाल NDRF, SDRF के अलावा 44 वीं वाहिनी पीएसी के गोताखोर सर्च अभियान चला रहे हैं।
Categories:Local News
