मेरठ में टूटेंगी 859 आशियाने
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण तोड़ा जाएगा
Author
Lalit Shishodia
Published
10 April 2026
सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने गुरुवार को 859 संपत्तियों पर बनें अवैध सेटबेक को दो महीनों के भीतर तोड़ने का आदेश दिया है। अवैध सेटबेक यानि इमारत के चारों और छोड़ी जाने वाली अनिवार्य खाली जगह में किया गया निर्माण। लाइव ला के मुताबिक कोर्ट ने कहा "मामला सिर्फ यूपी तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के लिए चेतवानी है। अगर प्रशासन ने समय रहते कदम उठाए होते , तो इंति बड़ी समस्या पैदा नहीं होती। कानून का राज लोगों के शोर-शराबें के आगे झुक नहीं सकता हैं। व्यवसाय किसी की ज़िंदगी की कीमत पर नहीं चल सकता हैं"।
Categories:Politics
