सपा नेताओ को किया हाउस अरेस्ट
माता प्रसाद पांडे, अतुल प्रधान समेत सपा के नेताओ को लाया गया पुलिस लाइन
Author
Lalit Shishodia
Published
17 April 2026
सपा के कुछ मुख्य नेता आज प्रदर्शनकारी श्रमिकों से मुलाकात करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है। नोएडा में अपने वेतन के लिए हड़ताल कर रहे श्रमिकों से मिलने के लिए सपा के अध्यक्ष ने एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया था। जिसे आज मजदूरों से मिलने जाना था। इसमे माता प्रसाद पांडे, अतुल प्रधान, पंकज मालिक, फकीर चंद्र नागर, राजकुमार भाटी , वीर सिंह यादव और सुनील चौधरी शामिल हैं। लेकिन सपा नेता अब क्यूँ मजदूरों से मिलन चाहते हैं जबकि मामला तो साफ हो चुका है। श्रमिकों को सभी मांगे पूरी हो चुकी हैं, और किसी प्रकार का कोई उपद्रव भी नहीं है। ऐसे में राजनेताओं के कारण फिर से कोई उपद्रव न हो जाए इसीलिए इन लोगों को हाउस अरेस्ट किया गया है, जो की पुलिस का एक सराहनीय कार्य है।
